अजय राय के बचाव में उतरीं पत्नी रीना राय, बोलीं- ‘हम मुकदमों से डरने वाले नहीं’
अजय राय को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच रविवार को उनकी पत्नी रीना राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने से जुड़े वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एआई निर्मित बताया। साथ ही आरोप लगाया कि उनके पति को साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
रीना राय ने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा अजय राय की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। इसी कारण उन पर पहले की तरह फर्जी मुकदमे दर्ज कराने और छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार ऐसे मुकदमों और राजनीतिक दबाव से डरने वाला नहीं है।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रेस वार्ता में मौजूद राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर महोबा की दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए जुलूस निकाला जाएगा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


