नमो घाट पर गार्डों का तांडव: पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 17 वर्षीय युवक की मौत
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित नमो घाट पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सोनभद्र से घूमने आए पर्यटकों के साथ कथित तौर पर सुरक्षा गार्डों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट में 17 वर्षीय किशोर राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद घाट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक राजेश जायसवाल अपने पिता बद्रीनारायण जायसवाल के साथ सोनभद्र में सब्जी बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि सभी लोग रविवार भोर करीब तीन बजे नमो घाट घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान घाट के प्रवेश द्वार पर मौजूद गार्डों ने उन्हें रोक दिया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
![]() |
| विज्ञापन |
घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन यादव, राहुल यादव, सूरज यादव और मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनास्थल से पुलिस ने कई लाठियां भी बरामद की हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मौके पर मौजूद कर्मचारियों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
नमो घाट जैसी प्रमुख पर्यटन स्थली पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


