gnews वाराणसी में 16 हज़ार रुपये और 10 साड़ियों में मां ने 12 साल की बेटी को बेचा, दो बार हुआ दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में 16 हज़ार रुपये और 10 साड़ियों में मां ने 12 साल की बेटी को बेचा, दो बार हुआ दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार

गरीबी और पारिवारिक मजबूरियों का हवाला देते हुए बिहार के अरवल जिले की एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय मासूम बेटी के साथ हैरान कर देने वाला सौदा किया। आरोप है कि महिला ने महज 16 हज़ार रुपये और 10 साड़ियों के बदले अपनी बेटी को चंदौली (उत्तर प्रदेश) निवासी लहरू यादव को बेच दिया। इसके बाद लड़की के साथ दो बार दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


चार महीने रखा, फिर स्टेशन पर छोड़ा


पुलिस के अनुसार, आरोपित लहरू यादव लड़की को अपने साथ चार महीने तक रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे घर पहुंचाने के बहाने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।

मदद का बहाना बनाकर दूसरे ने भी किया दुष्कर्म


रेलवे स्टेशन पर लाचार पड़ी बच्ची पर मददगार बनकर झारखंड के कुसमी निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा नजर आया। वह उसे अपने किराए के कमरे पर ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
मंगलवार सुबह आसपास के लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खोल दिया राज


मौके पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने जब बच्ची से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी मां, लहरू यादव और रवि वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


लहरू यादव ने बताई अपनी हैरतअंगेज करतूतें

पूछताछ के दौरान लहरू यादव ने पुलिस को बताया कि वह फरवरी में लड़की को घर लाया था। उसके दो बड़े बेटे हैं। उसने अपनी 17 लाख रुपये की जमीन बेच दी थी। 

विज्ञापन
अपनी उम्र कम दिखाने के लिए उसने दिल्ली में 90 हज़ार रुपये देकर हेयर स्टाइल बदलवाई थी।


मामा ने लगाया बहन पर गंभीर आरोप


गिरफ्तारी के बाद लड़की के मामा भी सारनाथ थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता और उन्होंने बच्ची की मां (उनकी बहन) को इस कृत्य से बहुत मना किया था, लेकिन फिर भी उसने अपनी दो बेटियों में से बड़ी बेटी को बेच दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।