gnews वाराणसी में कुत्ता टहलाने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी विवाद, चाकू से हमला कर युवक को किया लहूलुहान - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में कुत्ता टहलाने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी विवाद, चाकू से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

लोहता थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में कुत्ता टहलाने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अपने चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक की आंख के पास गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हैबतपुर गांव निवासी वेद प्रकाश का अपने चचेरे भाई से कुत्ता टहलाने को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। 

आरोप है कि इसी दौरान चचेरे भाई ने वेद प्रकाश पर चाकू से वार कर दिया। चाकू आंख के पास लगने से वेद प्रकाश के चेहरे से खून बहने लगा।


विज्ञापन
घटना के बाद घायल वेद प्रकाश अपनी पत्नी के साथ लोहता थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए अपने चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचे घायल युवक की हालत देखकर पुलिस ने तत्काल उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद, मारपीट और चाकू से हमले के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।