Breaking Kashi

6/recent/ticker-posts

वाराणसी :रविदास मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

 वाराणसी न्यूज - संत गुरु रविदास की जयंती के मौके पर बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीर गोर्वधन में संत शिरोमणि के दर्शन के लिए पहुंचे। एयरपोर्ट से कारर में दोनों सीधे सीर गोवर्धन के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व भी प्रियंका इस कार्यक्रम में शामिल होती रही हैं।

रविदास मंदिर पहुंचकर उन्होंने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी महिला सेवादारों से भी मिली। राहुल गांधी ने लंगर हॉल में श्रद्धालुओं की सेवा भी की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद दिया। दोनों लंगर में प्रसाद भी छकेंगे।

प्रियंका ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बुधवार सुबह शेयर करते हुए लिखा था कि हर साल की तरह आज के दिन वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली पर मत्था टेकूँगी। आज भाई के साथ जाने में और भी ख़ुशी हो रही है।

यहां दर्शन पूजन के बाद प्रियंका कानपुर में पार्टी के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगी और डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर पार्टी का प्रचार करेंगी। बता दें, पंजाब के सीएम चन्नी भी बुधवार सुबह सबसे पहले सीर गोवर्धन में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पंजाब और यूपी में होने वाले चुनाव को लेकर चन्नी, राहुल गांधी और प्रियंका का ये दौरा अहम माना जा रहा है।