gnews ADM City से अब मंडल स्तर तक जिम्मेदारी, आलोक वर्मा की वाराणसी में दमदार वापसी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

ADM City से अब मंडल स्तर तक जिम्मेदारी, आलोक वर्मा की वाराणसी में दमदार वापसी

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वाराणसी से जुड़े वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा की हो रही है। सरकार ने उन्हें वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात किया है।


आलोक Kumar वर्मा इससे पहले वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण हटाओ अभियान, त्योहारों की व्यवस्थाओं और शहर की प्रशासनिक निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाई थी। शहर में उनकी कार्यशैली को लेकर आम लोगों और प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक चर्चा होती रही।

विज्ञापन

कुछ समय पहले उनका तबादला मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) सुल्तानपुर के पद पर किया गया था। अब एक बार फिर सरकार ने उन्हें वाराणसी मंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जिले और मंडल स्तर के प्रशासनिक कार्यों की कमान सौंपी है। वाराणसी से उनके पुराने जुड़ाव और अनुभव को देखते हुए इस तैनाती को काफी अहम माना जा रहा है।


प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि वाराणसी जैसे संवेदनशील और वीआईपी जिले में काम करने का उनका अनुभव मंडलीय स्तर पर भी उपयोगी साबित होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी उनकी छवि एक शांत, सरल और कार्यकुशल अफसर के रूप में रही है।

विज्ञापन
इसी तबादला सूची में सृष्टि धवन को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है, जबकि सुशील प्रताप सिंह को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलसचिव नियुक्त किया गया है। दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और मनोज कुमार सिंह को उन्नाव का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।


वहीं चंदौली के एसडीएम अनुपम मिश्रा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल के दिनों में वे अपने पारिवारिक विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे।