वाराणसी में न सर्विस लेन मिली, न खुला मुख्य रास्ता; राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट से ग्रामीण परेशान
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में एयरपोर्ट को सीधे जोड़ने के लिए बन रही भव्य टनल का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन इस परियोजना में सबसे बड़ा सवाल अब सर्विस लेन को लेकर खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ने बिना सर्विस लेन बनाए ही लोगों के आवागमन वाले मुख्य रास्ते को बंद कर दिया, जिससे रोजाना हजारों लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सिसवा गांव के पास चल रहे टनल निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लिंक मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी सड़क, हाईवे या बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान नियम यह कहते हैं
![]() |
| विज्ञापन |
कि चल रहे आवागमन वाले रास्ते को बिना सर्विस लेन या सुरक्षित व्यवस्था दिए बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन यहां इस नियम की अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रोजेक्ट में अब तक सर्विस लेन की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरी में लोग टनल किनारे बने सकरे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजर रहे हैं, जहां दोपहिया वाहन निकालना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। रात के समय हालात और खराब हो जाते हैं क्योंकि इलाके में पर्याप्त रोशनी तक नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई बार काम रुक भी जाता है,
![]() |
| विज्ञापन |
लेकिन रास्ते की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसका असर सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
लोगों ने यह भी कहा कि इलाके में इतनी ज्यादा धूल उड़ रही है कि बिना मास्क वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी तक महसूस हो रही है।
इस मुद्दे को लेकर The Varanasi News पहले भी खबर प्रकाशित कर चुका है, लेकिन अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से केवल समय मांगने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कंपनी को निर्माण का ठेका दिया गया है, वह अब तक सुस्त रवैया अपनाए हुए है, जबकि आम जनता रोज परेशान हो रही है।


