कचहरी परिसर में पूर्व MLC बृजेश सिंह का विरोध, 'माफिया से धर्म बचाओ' के नारे
June 02, 2026
वाराणसी कचहरी परिसर में मंगलवार को पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह (अरुण) के विरोध का मामला सामने आया। हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए उनका विरोध किया और जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया।
![]() |
| विज्ञापन |
गौरतलब है कि वाराणसी के प्रसिद्ध रथयात्रा मेले तथा अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी (अध्यक्ष) पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह (अरुण) हैं। इसी को लेकर पिछले कुछ समय से विभिन्न संगठनों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


