gnews वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारी बदले: विदुष सक्सेना, अतुल अंजान त्रिपाठी समेत कई का जिले के बाहर तबादला - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारी बदले: विदुष सक्सेना, अतुल अंजान त्रिपाठी समेत कई का जिले के बाहर तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर 206 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कई सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भी शामिल हैं, जिनका अन्य जनपदों एवं कमिश्नरेटों में स्थानांतरण किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, विदुष सक्सेना, जो वर्तमान में वाराणसी कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे, उनका स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर के पद पर किया गया है।

विज्ञापन
इसी प्रकार अतुल अंजान त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के पद पर भेजा गया है।


प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या के पद पर किया गया है।


वहीं, राजेश कुमार सिंह, जो पहले पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के लिए स्थानांतरणाधीन थे, अब उनका तबादला सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ कर दिया गया है।


इसके अलावा अंजनी कुमार राय, सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), कमिश्नरेट वाराणसी को पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर भेजा गया है।


अजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर के पद पर किया गया है।

विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस व्यापक तबादला सूची को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न इकाइयों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वाराणसी कमिश्नरेट से जुड़े कई अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद यहां नई तैनातियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।


पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल पर पुलिस महकमे की निगाहें टिकी हुई हैं।