समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय प्रियदर्शी कांग्रेस में हुए शामिल, सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा हाथ
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय राय प्रियदर्शी ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह ज्वाइनिंग कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्पन्न हुई।
![]() |
विज्ञापन |
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में प्रियदर्शी ने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा भी मौजूद रहे।
संजय राय प्रियदर्शी ने कहा कि, "प्रदेश की मौजूदा सरकार जनविरोधी नीतियों के सहारे लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मोर्चे पर जनता ठगी हुई महसूस कर रही है।
वहीं कांग्रेस पार्टी देश की मूल आत्मा – संविधान, समानता और सामाजिक न्याय – की रक्षा के लिए सच्चा संघर्ष कर रही है। इसी कारण मैंने कांग्रेस पार्टी को चुना है।"
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि, "संजय राय प्रियदर्शी जैसे अनुभवी और ज़मीनी नेताओं के आने से पार्टी को न केवल संगठनात्मक मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश भर में कांग्रेस की जनसंपर्क क्षमता और अधिक सशक्त होगी।"
![]() |
विज्ञापन |
सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों, समाजसेवियों और युवाओं ने भी इस मौके पर कांग्रेस का दामन थामा। यह घटनाक्रम न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है, बल्कि विपक्षी दलों के भीतर असंतोष के संकेत भी देता है।
विश्लेषकों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है, और विपक्षी दलों के कई नेता अब खुलकर कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं।