हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद छलांग: राजघाट पुल से कूदे युवक को NDRF ने बचाया, Video
शहर के राजघाट पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुल पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक हंगामा करता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लगातार कूदने की धमकी दे रहा था,
![]() |
| विज्ञापन |
जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद जब NDRF का एक जवान उसे बचाने के लिए पुल पर चढ़ा, तो युवक अचानक गंगा नदी में कूद गया।
हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद छलांग: राजघाट पुल से कूदे युवक को NDRF ने बचाया, Video#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/gHVU6UKg1y
— The Varanasi News (@thevaranasinews) April 9, 2026
हालांकि, नीचे पहले से ही मुस्तैद NDRF के गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,
![]() |
| विज्ञापन |
जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आदमपुर थाना पुलिस युवक का इलाज करवा रही है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।


