वाराणसी के नई सड़क स्थित होटल में भीषण आग, कई लोग फंसे; 4 झुलसे, शॉर्ट सर्किट की आशंका
शहर के नई सड़क मार्ग पर स्थित होटल एचएम इंटरनेशनल में रविवार देर रात करीब 2:40 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि उस समय अधिकांश लोग अपने कमरों में गहरी नींद में सो रहे थे। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे परिसर में फैल गईं, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण हालात कुछ देर तक काबू में नहीं आ सके।
![]() |
| विज्ञापन |
कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने होटल में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना पर एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
इस अग्निकांड में झुलसे चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में बीएचयू
![]() |
| विज्ञापन |
ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घायलों में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी मंजीत, उनके बच्चे सात वर्षीय शिवाय और चार वर्षीया शानवी के साथ ही मुंबई निवासी साहिल शामिल हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। होटल प्रबंधन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय निवासियों ने होटल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त सुरक्षा उपाय जरूरी हैं। यह घटना एक बार फिर यह बताती है कि अग्नि सुरक्षा के प्रति लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।


