काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंधित जोन में कांग्रेस नेता की फोर व्हीलर, प्रशासन से जवाब मांग रहा वायरल वीडियो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास का सुरक्षा क्षेत्र पूरी तरह संवेदनशील माना जाता है। मंदिर प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार गेट नंबर-4 की ओर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है और सामान्य परिस्थितियों में किसी भी निजी फोर व्हीलर को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जाती। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कुशल जायसवाल है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि उसकी पत्नी युवा कांग्रेस में एक पदाधिकारी एवं प्रवक्ता हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंधित जोन में कांग्रेस नेता की फोर व्हीलर, प्रशासन से जवाब मांग रहा वायरल वीडियो#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/8oiqBysuqs
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 13, 2026
चर्चा यह भी है कि संबंधित व्यक्ति पहले भी जेल जा चुका है। दावा किया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब उसका ऐसा वीडियो सामने आया हो। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें वह कथित तौर पर यातायात नियमों की अनदेखी करता दिखाई देता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आम श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, तब इस वाहन को मंदिर के इतने संवेदनशील क्षेत्र तक पहुंचने की अनुमति किस आधार पर मिली? क्या इसके पीछे कोई विशेष प्रोटोकॉल था या सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई?
![]() |
| विज्ञापन |
यदि वीडियो सही पाया जाता है, तो यह मामला सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी कल्चर और यातायात नियमों के समान अनुपालन को लेकर प्रशासन के लिए गंभीर जांच का विषय बन सकता है।


