gnews वाराणसी में युवा भाजपा नेता ने फंदे से लटककर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में युवा भाजपा नेता ने फंदे से लटककर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा उर्फ ‘मुंशी’ ने अपने आवास पर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा विश्वनाथ गली में खिलौनों की दुकान के साथ ही साड़ी की गद्दी का कारोबार भी करते थे। इसके अलावा वह भाजपा से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए थे। शनिवार को परिजनों ने उन्हें घर में फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सुनील शर्मा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों, पड़ोसियों और उनके करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।