gnews अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज- डबल इंजन सरकार को मिली डबल हार और डबल जीरो, बाबा विश्वनाथ ने सपा को दिया दोहरा आशीर्वाद - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज- डबल इंजन सरकार को मिली डबल हार और डबल जीरो, बाबा विश्वनाथ ने सपा को दिया दोहरा आशीर्वाद

 उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में समाजवादी पार्टी की दो सीटों पर जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जीत को बाबा विश्वनाथ का दोहरा आशीर्वाद बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ ने आशुतोष सिन्हा को जिताया और लाल बिहारी यादव की जीत भी सुनिश्चित कराई। यही वजह है कि वह इसे बाबा विश्वनाथ का दोहरा आशीर्वाद मानते हैं।

विज्ञापन
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को अपनी जीत का कोई अहंकार नहीं है, लेकिन जो भाजपा लगातार डबल इंजन सरकार, दोगुनी रफ्तार और दोगुने विकास की बात करती थी, उसे इस चुनाव में दोहरी हार और दोहरा शून्य मिला है। 



भाजपा एक हार भी स्वीकार करने को तैयार नहीं थी, लेकिन दोबारा मतगणना कराए जाने के बाद उसे दोनों सीटों पर हार स्वीकार करनी पड़ी।


विज्ञापन
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन, डबल जीरो और डबल हार भाजपा को मिली है। अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ, यह सभी जानते हैं। काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसे लोग भूले नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर हुई तोड़फोड़ और पाल समाज पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने काशी की संस्कृति और विरासत को मिटाने का प्रयास किया है। काशी की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के साथ किए गए व्यवहार का जवाब जनता ने अपने तरीके से दिया है।


अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने चुनाव के माध्यम से अपना संदेश दे दिया है। समाजवादी पार्टी की दोनों सीटों पर जीत को उन्होंने भाजपा की नीतियों और काशी के लोगों के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ जनता के जवाब के रूप में पेश किया।