gnews देव दीपावली पर वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 महिला समेत 14 शातिर स्नैचर गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

देव दीपावली पर वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 महिला समेत 14 शातिर स्नैचर गिरफ्तार

 

देव दीपावली के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी, स्नैचिंग और पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में जुटे गिरोह का वाराणसी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। गिरोह के सदस्य आंध्र प्रदेश से वाराणसी पहुंचे थे और शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, पीली धातु के आभूषण और 57 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।


गिरोह के कई सदस्य एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ आंध्र प्रदेश में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गिरोह के सदस्य वाराणसी में एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। पुलिस ने जांच और कार्रवाई के दौरान गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना भी गिरफ्त में आ गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में की गई। देव दीपावली के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।