जय शाह और राजीव शुक्ला करेंगे वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी; 98% काम पूरा
वाराणसी के गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्टेडियम का करीब 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब डमरू की आकृति वाले स्ट्रक्चर को अंतिम रूप देने के साथ ही आसपास की सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है। तैयारियों के बीच आगामी 2 दिसंबर को स्टेडियम के उद्घाटन की योजना बनाई जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
जानकारी के अनुसार, 18 से 20 नवंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के वाराणसी आने की सूचना है। इस दौरान दोनों पदाधिकारी निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण कर सकते हैं। निरीक्षण के बाद ही उद्घाटन की तैयारियों पर अंतिम मुहर लगेगी।
![]() |
| विज्ञापन |
योजना के मुताबिक, 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही पास में स्थित सद्गुरु आई हॉस्पिटल का भी उद्घाटन कराया जा सकता है। स्टेडियम के नाम को लेकर भी मंथन चल रहा है। इसके लिए चार से पांच नाम प्रस्तावित किए गए हैं, जो काशी की संस्कृति और धार्मिक विरासत पर आधारित होंगे। इनमें से किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |
वहीं, स्टेडियम के उद्घाटन के बाद दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराने की भी तैयारी है। इसके लिए संभावित कार्यक्रम पर काम किया जा रहा है। स्टेडियम के निर्माण कार्य के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।




