दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज, जून तक 181 मकानों को किया जाएगा ध्वस्त
वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को तीन नए मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है, जबकि कई अन्य भवनों को गिराने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 41 मकानों की रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। वहीं, पांच मकानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया आज भी जारी है। सड़क चौड़ीकरण के कार्य को समय पर पूरा करने के लिए मकान मालिकों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
अब तक 22 मकानों को पूरी तरह जमींदोज किया जा चुका है, जबकि 13 मकानों को गिराने का कार्य फिलहाल चल रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रमजान के दौरान भी यह कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जा सके।
प्रशासन की योजना के अनुसार जून माह तक कुल 181 मकानों को ध्वस्त किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण के बाद दालमंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई तेज होने से क्षेत्र में हलचल बनी हुई है, हालांकि कई लोग मुआवजा और पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने मकान खाली कर चुके हैं।


.jpg)
