gnews वाराणसी में धमकी भरा ई-मेल, 18 बम धमाकों का दावा; कचहरी परिसर में हाई सिक्योरिटी ( Video ) - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में धमकी भरा ई-मेल, 18 बम धमाकों का दावा; कचहरी परिसर में हाई सिक्योरिटी ( Video )

वाराणसी में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला जज संजीव शुक्ला के विभागीय ई-मेल आईडी पर गुरुवार रात करीब 1:10 बजे एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने अपना नाम सन्निया दसन बताया है और उसमें जजों व वकीलों की हत्या की साजिश का सनसनीखेज दावा किया गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-मेल में लिखा गया है कि पवित्र शुक्रवार को ठीक दोपहर 12 बजे 18 स्थानों पर बम धमाके कर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को निशाना बनाया जाएगा। मेल मिलने के तुरंत बाद जिला जज ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।


मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कराई। पुलिस ने ई-मेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी है और साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

ई-मेल में पत्रकारों और छात्राओं को लेकर भी कई गंभीर और विवादित आरोप लगाए गए हैं। इसमें दावा किया गया है कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार से जुड़े कुछ लोगों द्वारा मीडिया को प्रभावित करने की योजना बनाई गई थी। साथ ही कुछ पत्रकारों और कथित रूप से नाबालिग लड़कियों से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और इसे फिलहाल धमकी भरे संदेश के रूप में जांच के दायरे में रखा गया है।



जिला जज संजीव शुक्ला ने घटना को गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम कर दिए गए हैं और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि ई-मेल की सत्यता, भेजने वाले की पहचान और उसके उद्देश्य की जांच जारी है।