gnews बकरा मंडी में गोकशी की अफवाह पर बवाल, हिंदूवादी नेताओं का हंगामा; ADM-DCP के साथ पहुंची पुलिस फोर्स - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बकरा मंडी में गोकशी की अफवाह पर बवाल, हिंदूवादी नेताओं का हंगामा; ADM-DCP के साथ पहुंची पुलिस फोर्स

पान दरीबा रोड स्थित मदरसा-अल-कुरैश मुताल्लिका गोट-मीट डीलर्स एसोसिएशन की बकरा मंडी में मंगलवार सुबह गोकशी की अफवाह को लेकर जमकर हंगामा हो गया। कुछ हिंदूवादी नेताओं के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने गोकशी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और व्यापारियों से तीखी झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ती देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया।

वायरल फोटो से बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि एक बकरी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके आधार पर गोकशी की आशंका जताई गई। इसी सूचना पर करीब 50 युवाओं का समूह सुबह लगभग 9 बजे बकरा मंडी पहुंचा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

वीडियो 

आरोप है कि इस दौरान कुछ व्यापारियों से धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। स्थानीय लोगों ने विरोध जताया तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

ADM सिटी और DCP ने की जांच

सूचना मिलते ही एडीएम सिटी आलोक वर्मा और डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मंडी का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन 

डीसीपी काशी जोन ने बताया कि चेतगंज थाना क्षेत्र में अवैध बूचड़खाने की सूचना मिली थी, जिसकी जांच की गई। मौके पर केवल पुरानी बकरा मंडी पाई गई, जहां बकरों की खरीद-बिक्री होती है। किसी भी प्रकार का कटान नहीं पाया गया।

मंदिर की परिधि में आता है क्षेत्र

डीसीपी के अनुसार, संबंधित इलाका मंदिर से लगभग दो किलोमीटर दूर है, लेकिन प्रतिबंधित परिधि क्षेत्र में आता है, जहां पशु कटान पर रोक है। वायरल फोटो और छात्रों की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी हैं।



अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौके पर गोकशी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन 

प्रथम दृष्टया मामला अफवाह का प्रतीत होता है। डीसीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने के पीछे की मंशा की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।