gnews सारनाथ स्टेशन पर तेज धमाके से मचा हड़कंप, पानी की बोतल में सल्फॉस मिलाकर आत्महत्या की तैयारी कर रहा था युवक - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सारनाथ स्टेशन पर तेज धमाके से मचा हड़कंप, पानी की बोतल में सल्फॉस मिलाकर आत्महत्या की तैयारी कर रहा था युवक

सारनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम अचानक तेज आवाज के साथ हुए धमाके से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और आईबी की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि धमाका किसी विस्फोटक से नहीं, बल्कि एक पानी की बोतल के फटने से हुआ था। जिस बैग में यह बोतल रखी थी, उसके मालिक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने पानी में सल्फॉस (कीटनाशक) की गोलियां मिलाई थीं। रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण गैस बनने लगी और दबाव बढ़ने से बोतल तेज आवाज के साथ फट गई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्री घबरा गए।


प्रेमिका से शादी न होने पर आत्महत्या का बना रहा था प्लान


पूछताछ में युवक की पहचान बिहार के पटना निवासी राजू कुमार के रूप में हुई, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता है, लेकिन उसके परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन

युवक वाराणसी ऑनलाइन परीक्षा देने आया था और उसी दौरान उसने प्रेमिका से आखिरी बार बात करने के बाद आत्महत्या करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने सल्फॉस की गोलियां खरीदीं और सारनाथ स्टेशन पहुंचकर उन्हें एक लीटर पानी की बोतल में मिला दिया। इसी दौरान गैस बनने से बोतल अचानक फट गई और धमाके जैसी आवाज हुई।


पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने की गहन जांच


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बैग और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।


पूछताछ के बाद युवक को छोड़ा गया


एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई है। वह पटना का रहने वाला है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। सल्फॉस और पानी के मिश्रण से गैस बनने के कारण बोतल फटी थी। 

विज्ञापन

युवक के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उसके परिजनों और स्थानीय थाने से संपर्क करने के बाद उसे छोड़ दिया गया है