gnews 2 अप्रैल की देर रात कैंट पुलिस की छापेमारी, IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

2 अप्रैल की देर रात कैंट पुलिस की छापेमारी, IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल की देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। कैंट पुलिस ने टैगोर टाउन इलाके में छापेमारी कर Indian Premier League (IPL) में सट्टा लगाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय राय, मृणाल सिंह, अभिषेक सिंह और विश्वजीत उर्फ सानू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से बड़े पैमाने पर सट्टा खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और IPL मैचों के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और बरामद मोबाइल फोन के जरिए पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।