gnews वाराणसी के मदरसे में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौत, एक गंभीर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी के मदरसे में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौत, एक गंभीर

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। रेवड़ी तालाब स्थित एक मदरसे में लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि मदरसे में बने कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था। 

विज्ञापन

इसी दौरान दो युवक लिफ्ट से ऊपर-नीचे आ-जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही जान चली गई।

मृतक की पहचान आसिफ आदिल के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक हसनैन रज़ा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

इस संबंध में एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि लिफ्ट गिरने के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कहीं लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही तो नहीं बरती गई।

एसीपी ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।