gnews बड़ागांव में जल निगम पाइप में भीषण आग, अनेई बाजार में मची अफरा-तफरी; कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बड़ागांव में जल निगम पाइप में भीषण आग, अनेई बाजार में मची अफरा-तफरी; कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अनेई बाजार के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब जल निगम की पाइप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइप लाइन से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। 

विज्ञापन

आग इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई।



आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव जैसी आशंका जताई जा रही है। 




एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया है।

फिलहाल दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है। घटना के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और जाम की स्थिति भी बनी रही।