gnews सुंदरपुर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सुंदरपुर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 

चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को वाराणसी कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसमें मौके से चार युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि सन फ्लॉवर एकेडमी के पास स्थित राधे कृष्ण पैलेस में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह मकान 

विज्ञापन

दीपक सिंह का बताया जा रहा है। मुखबिर से सूचना की पुष्टि होने के बाद एसओजी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से बड़ी संख्या में कंडोम और कथित शक्तिवर्धक दवाएं बरामद कीं। मौके पर मौजूद सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला एक संगठित सेक्स रैकेट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी तलाश में 

विज्ञापन

जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह अवैध गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है।

मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर अतिरिक्त जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।