gnews बीएचयू में जाति पूछकर छात्र की पिटाई: सपा छात्र सभा अध्यक्ष गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बीएचयू में जाति पूछकर छात्र की पिटाई: सपा छात्र सभा अध्यक्ष गिरफ्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्र से जाति पूछकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदी विभाग में परास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र के साथ हुई इस घटना में समाजवादी छात्र सभा की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित छात्र प्रशांत मिश्र ने आरोप लगाया था कि बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे क्लास 

विज्ञापन

के दौरान हिमांशु यादव ने पहले उससे कोर्स और जाति के बारे में पूछा और फिर गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूरी घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद पीड़ित छात्र ने लंका थाना में शिकायत दर्ज कराई, 

विज्ञापन

जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।