कैंट स्टेशन पर 16 लाख कैश बरामद, संदिग्ध हिरासत में—अब आयकर विभाग करेगा बड़ी जांच
धर्मनगरी वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक बड़ा मामला सामने आया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से करीब 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया, जिसकी
![]() |
| विज्ञापन |
गतिविधियां असामान्य लगने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग से कुल 16 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में उसकी पहचान रवि गुलाटी, पुत्र ज्ञानचंद गुलाटी, निवासी तिलहर (जनपद शाहजहांपुर) के रूप में हुई। उसने बताया कि वह बनारस से बेगमपुरा एक्सप्रेस के जरिए शाहजहांपुर जाने की तैयारी में था। आरोपी के अनुसार, वह शाहजहांपुर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है और वाराणसी कटे-फटे नोट बदलवाने आया था।
हालांकि, जब उससे इतनी बड़ी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इससे अधिकारियों का संदेह और गहरा गया। जांच के दौरान यह भी
![]() |
| विज्ञापन |
सामने आया कि आरोपी ने पहले खुद को पहली बार वाराणसी आने वाला बताया था, लेकिन तकनीकी जांच में उसकी लोकेशन हिस्ट्री से स्पष्ट हुआ कि वह पहले भी कई बार शहर आ चुका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने पूरी जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम इस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद नकदी का वास्तविक स्रोत क्या है और इसे कहां ले जाया जा रहा था।


