पत्रकारों के हितों के लिए आगे आया काशी पत्रकार संघ: अरुण मिश्रा और सुशील सिंह CM योगी से मिले
April 22, 2026
वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा और काशीवार्ता संध्या हिंदी दैनिक के व्यवस्थापक सुशील सिंह ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की।
![]() |
| विज्ञापन |
इस दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष वाराणसी के पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता, कार्यस्थल सुविधाओं और स्थानीय स्तर पर आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों के समाधान की मांग की।
![]() |
| विज्ञापन |
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।


