gnews नदेसर में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद से परेशान होकर किया हंगामा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

नदेसर में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद से परेशान होकर किया हंगामा


वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक बीएसएनएल के करीब 100 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी के बीच पुलिसकर्मी युवक को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। स्थिति की 

विज्ञापन

गंभीरता को देखते हुए उसके परिजनों को भी मौके पर बुला लिया गया है।

कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि टावर पर चढ़े युवक की पहचान 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उससे फोन पर संपर्क स्थापित किया है और लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाया जा रहा है।

 

प्राथमिक पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह जमीन से जुड़े विवाद के कारण मानसिक तनाव में है। पुलिस के अनुसार, राजेश ने अपनी जमीन का करीब पांच लाख रुपये में सट्टा (एडवांस डील) कर दिया था और वह पैसा खर्च भी कर चुका है। जब परिजनों ने जमीन बेचने का विरोध किया, तो 

विज्ञापन

उसने जमीन वापस लेने की कोशिश शुरू कर दी। वहीं, जिस व्यक्ति से सट्टा किया गया था, वह अब अपने पैसे वापस मांग रहा है।

इसी आर्थिक और पारिवारिक दबाव के चलते राजेश ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस और फायर टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में लगी हुई है। स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।