वाराणसी में डॉक्टर के घर ATS की छापेमारी, टेरर फंडिंग के शक में 5 घंटे पूछताछ
शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित पठानी टोला इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई एटीएस, यूपी एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त टीम ने एक चिकित्सक के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित टेरर फंडिंग के संदेह में की गई।
जानकारी के अनुसार, टीम ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरिफ अंसारी के आवास पर पहुंचकर करीब 5 घंटे तक सघन पूछताछ की। इस दौरान डॉक्टर के बेटे अबू बकर, जो नीट की तैयारी कर रहा है,
![]() |
| विज्ञापन |
से भी पूछताछ की गई। टीम ने परिवार के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की।
सूत्रों के मुताबिक, अबू बकर पर एक कश्मीरी हैंडल के जरिए व्हाट्सएप पर संदिग्ध बातचीत करने का आरोप है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े लोगों के संपर्क में था। इसी इनपुट के आधार पर एटीएस और आईबी की टीम वाराणसी पहुंची।
छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया था और किसी को भी घर के आसपास जाने की अनुमति नहीं थी। आसपास के लोगों की भीड़ को पुलिस ने हटाया।
करीब पांच घंटे की कार्रवाई के बाद टीम कुछ जरूरी दस्तावेज
![]() |
| विज्ञापन |
अपने साथ लेकर लौट गई। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां बैंक खातों का विवरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क अपने साथ ले गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि अवैध तरीके से बड़ी रकम का लेनदेन किया गया है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर आरिफ अंसारी अपने मकान के दूसरे तल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि भूतल पर उनका अस्पताल संचालित होता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां सभी पहलुओं पर गहराई से पड़ताल कर रही हैं।


