gnews पत्नी संग मंच पर अजय राय का सियासी प्रहार: पीएम मोदी को दी जसोदा बेन के साथ काशी आने की चुनौती - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

पत्नी संग मंच पर अजय राय का सियासी प्रहार: पीएम मोदी को दी जसोदा बेन के साथ काशी आने की चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल के वाराणसी दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े किए। इस दौरान उनकी पत्नी रीना राय भी उनके साथ मौजूद रहीं, जिसे उन्होंने ‘नारी सम्मान’ का उदाहरण बताया।

प्रेस वार्ता के दौरान अजय राय ने प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में महिला सम्मान और ‘नारी शक्ति वंदन’ की बात करते हैं, तो उन्हें अपनी पत्नी जसोदा बेन को साथ लेकर काशी आना चाहिए। उन्होंने कहा, “जैसे मेरी पत्नी रीना राय मेरे साथ बैठी हैं, वैसे ही काशीवासी चाहते हैं 

विज्ञापन


कि प्रधानमंत्री भी अपनी पत्नी को साथ लेकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें। तभी यह माना जाएगा कि उनके मन में महिलाओं के प्रति सच्चा सम्मान है।”

अजय राय ने अपने बयान में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह चुनाव “चोरी और बेईमानी” से जीता है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूर्व कमिश्नर कौशल राज शर्मा का नाम लिया और आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव जिताने के बदले दिल्ली में अहम पद देकर “इनाम” दिया गया है।

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय 

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “नारी वंदन” लिखे पोस्टर भी प्रदर्शित किए, जिनमें जसोदा बेन की तस्वीर लगाई गई थी। अजय राय ने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री अपनी पत्नी को साथ नहीं लाते हैं, तो उनकी महिला सशक्तिकरण की बातें केवल “दिखावा और ड्रामेबाजी” मानी जाएंगी।