रिंग रोड के पास राजस्व निरीक्षक से लूट, मोबाइल व दस्तावेज छीनकर फरार हुए बदमाश
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रिंग रोड के समीप लूट की एक वारदात सामने आई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बेखौफ बदमाशों ने एक राजस्व निरीक्षक को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, हरहुआ क्षेत्र के कोइराजपुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह,
![]() |
| विज्ञापन |
औराई तहसील में राजस्व निरीक्षक (रजिस्ट्रार कानूनगो) के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर वाराणसी लौट रहे थे। जैसे ही वह रिंग रोड से लगभग 100 मीटर पहले रखौना गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने अचानक हमला कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे थे और उसके कवर में कुछ जरूरी कागजात भी रखे हुए थे, जो बदमाश अपने साथ ले गए।
घटना के बाद पीड़ित कृष्ण कुमार सिंह ने मिर्जामुराद थाने में
![]() |
| विज्ञापन |
लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर बरामद करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।


