उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद उबाल, मुंडन कर छात्रों ने जताया विरोध
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। 20 मार्च को दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
घटना के विरोध में बुधवार को छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर और आसपास एकत्र हुए और
![]() |
| विज्ञापन |
प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन, खासकर प्राचार्य, पहले से
मिल रही शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जिसके चलते यह घटना हुई। छात्रों ने प्राचार्य पर लापरवाही बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में चूक का आरोप लगाया है।
आक्रोशित छात्रों की मांग है कि प्राचार्य के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें पद से हटाया जाए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की भी मांग की है।
घटना के बाद से कॉलेज परिसर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है
![]() |
| विज्ञापन |
और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, प्रशासन छात्रों को शांत करने और मामले की जांच तेज करने की बात कह रहा है।
फिलहाल, इस घटना को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है और आने वाले दिनों में यह और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।


