gnews वाराणसी के जयप्रकाश कॉलोनी में विवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष बोला—ये आत्महत्या नहीं, हत्या है - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी के जयप्रकाश कॉलोनी में विवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष बोला—ये आत्महत्या नहीं, हत्या है

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश कॉलोनी में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतका की पहचान शिल्पा सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली थीं। 

विज्ञापन

उनके पिता गंगाधर सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। शिल्पा सिंह अपने पति प्रिंस सिंह के साथ जयप्रकाश नगर कॉलोनी स्थित मुकुंद बरनवाल के मकान में किराए पर रह रही थीं।

परिजनों के अनुसार, शिल्पा और उनके पति के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रिंस सिंह शराब के नशे का आदी था 

मृतक महिला की तस्वीर।


और अक्सर शिल्पा के साथ मारपीट करता था। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते शिल्पा कुछ समय तक अपने माता-पिता के पास मुंबई में भी रही थीं, लेकिन हाल ही में पति के साथ सुलह होने के बाद वह वापस वाराणसी आ गई थीं।



प्रिंस सिंह नगर निगम में संविदा पर कार्यरत बताया जा रहा है। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या की है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।