यूपी कॉलेज हत्याकांड: अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन, 120+ सोशल आईडी चिन्हित, कैंडल मार्च से आरोपी गिरफ्तार
शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप और भ्रामक पोस्ट का दौर जारी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और साइबर सेल ने सख्त रुख अपनाया है। अब तक 120 से ज्यादा फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी को चिन्हित किया जा चुका है, जिनके जरिए अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी।
साइबर सेल की टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी कर रही है। इसी क्रम में सोमवार शाम कैंडल मार्च के दौरान इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले विपुल
![]() |
| विज्ञापन |
उपाध्याय को शिवपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले के दूसरे आरोपी अनुज की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणियों के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
वहीं, आरोपी मंजीत चौहान के पिता उमेश कुमार चौहान ने बेटे के कृत्य पर गहरा अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि बेटे ने बुढ़ापे में उन्हें शर्मिंदा कर दिया। रुंधे गले से उन्होंने कहा
![]() |
| विज्ञापन |
कि मंजीत से ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उसका उत्पीड़न हो रहा था, लेकिन किसी की जान लेना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 और 26 मार्च को कॉलेज बंद रहेगा और इस दौरान सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। छात्रों की उपस्थिति का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


