gnews वाराणसी में ईंट से सिर पर वार कर युवक की हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में ईंट से सिर पर वार कर युवक की हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा


धर्मनगरी वाराणसी में एक बार फिर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित तेलियानाला घाट पर एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेलियानाला घाट निवासी नीरज केवट पर रविंद्र केवट ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने नीरज के सिर पर ईंट से 

विज्ञापन


ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बहन निशा और भाई धीरज के मुताबिक, घटना की शुरुआत महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी से हुई थी, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रविंद्र केवट के साथ किशन, कल्लू, रंजीता, बसंत, कन्हैया, भरत, टकालू और सुमन ने मिलकर नीरज पर हमला किया।

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जमकर हंगामा किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर आदमपुर और कोतवाली थाने की पुलिस के 


साथ एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है और पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जिससे विवाद बढ़ गया। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इस तरह की हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।