gnews भक्ति के रंग में डूबा सिगरा, गुलाब की वर्षा के बीच निकाली गई साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

भक्ति के रंग में डूबा सिगरा, गुलाब की वर्षा के बीच निकाली गई साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा

सिगरा क्षेत्र स्थित संत रघुवर नगर का माहौल शुक्रवार को पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब साईं बाबा मंदिर के 16वें वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में “ओम साईं राम” के जयघोष गूंजते रहे।

पालकी यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर आसपास के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की पालकी का स्वागत किया और गुलाब के फूलों की वर्षा की। 

विज्ञापन

भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए बाबा की आराधना की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।



बता दें कि साईं बाबा मंदिर का 16वां वार्षिकोत्सव 5 मई से प्रारंभ हुआ था। उत्सव के दौरान स्थापना दिवस, साईं सत्यचरित्र पाठ, भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। अंतिम दिन शुक्रवार को आयोजित पालकी यात्रा ने पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान की।

यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, 

विज्ञापन

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा।

वहीं, पालकी यात्रा को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।