इंस्टाग्राम पर 'खिलौना बंदूक' चमकाकर बन रहा था बाहुबली, दशाश्वमेध पुलिस ने उतारा रील का भूत
सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और वायरल होने के चक्कर में कानून से खिलवाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर हाथ में पिस्टल लेकर रौब झाड़ते हुए घूम रहे एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
![]() |
| विज्ञापन |
इंस्टाग्राम पर 'खिलौना बंदूक' चमकाकर बन रहा था बाहुबली, दशाश्वमेध पुलिस ने उतारा रील का भूत@Uppolice @vara#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/FDpthkk7LY
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 22, 2026
वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और दशाश्वमेध थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर उसे 'वायरल शस्त्र' के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी के हाथ में जो गन दिख रही थी, वह कोई असली हथियार नहीं बल्कि एक नकली/टॉय गन (खिलौना बंदूक) थी। पुलिस ने इस खिलौना बंदूक को जब्त कर लिया है।
![]() |
| विज्ञापन |
दशाश्वमेध थाने की पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के भ्रामक और माहौल बिगाड़ने वाले वीडियो पोस्ट करने से बचें।


