gnews लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में प्रशासन का एक्शन, JRS कोचिंग में मिली बड़ी लापरवाही - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में प्रशासन का एक्शन, JRS कोचिंग में मिली बड़ी लापरवाही

लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद वाराणसी में भी प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने बड़े शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित JRS कोचिंग संस्थान में निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संस्थान में लगे कई फायर फाइटिंग उपकरण एक्सपायर पाए गए, जिससे आग लगने की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

निरीक्षण के दौरान टीम को कोचिंग के बेसमेंट में स्थित पार्किंग क्षेत्र में भारी मात्रा में कबाड़ (स्क्रैप) भी मिला। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचते ही कर्मचारी बेसमेंट से कबाड़ हटाते हुए दिखाई दिए। बड़ी संख्या में ज्वलनशील सामग्री और कबाड़ मिलने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।


JRS कोचिंग संस्थान में NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संस्थान को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 संबंध में अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान कई कमियां सामने आई हैं, जिनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।