gnews विनायक प्लाजा में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

विनायक प्लाजा में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विनायक प्लाजा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दूसरी मंजिल पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को मृतक के पास से एक आईडी कार्ड मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान भरत खन्ना के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है। आईडी कार्ड पर तमिल भाषा में जानकारी दर्ज होने के कारण आशंका है कि युवक दक्षिण भारत के किसी राज्य का निवासी हो सकता है। फिलहाल पुलिस उसकी सही पहचान और परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



मौके की जांच के दौरान पुलिस को एक डायरी भी बरामद हुई, जिसमें “सॉरी” लिखा हुआ मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन

डायरी में कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे मिले हैं, जिनके जरिए मृतक के परिजनों और परिचितों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर ब्लेड से कटने के कई निशान पाए गए हैं। इनमें कुछ घाव पुराने जबकि कुछ ताजा प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के पहुंचने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।