आप जैसे इंस्पेक्टर बहुत देखे... सपा नेता के तीखे तेवर पर इंस्पेक्टर का पलटवार— औकात है तो आइए बाहर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वाराणसी में सियासी पारा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब सपा के वरिष्ठ नेता लालू यादव को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर और सपा नेता के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहले सपा नेता के तीखे तेवर और फिर इंस्पेक्टर की तरफ से 'औकात' को लेकर किया गया पलटवार साफ देखा जा सकता है।
सपा नेता का वार: "चलाइए लाठी, आप जैसे इंस्पेक्टर बहुत देखे हैं"
अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लालू यादव को जब भारी पुलिस बल ने मुख्य द्वार पर ही रोक दिया, तो वे बुरी तरह भड़क गए। इंस्पेक्टर के रवैये पर गुस्सा जताते हुए सपा नेता ने कहा:
"हम आपका सम्मान कर रहे हैं तो आप हमारे सिर पर चढ़े जा रहे हैं। चलाइए लाठी हमारे ऊपर, चलाइए गोली! आप जैसे इंस्पेक्टर बहुत देखे हैं। आप हमें दबा नहीं पाएंगे और न ही डरा पाएंगे।"
![]() |
| विज्ञापन |
"अगर औकात है तो आइए बाहर... आपकी औकात है तो आइए,
इंस्पेक्टर के इस जवाब के बाद मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जुबानी जंग और ज्यादा तेज हो गई।
आप जैसे इंस्पेक्टर बहुत देखे... सपा नेता के तीखे तेवर पर इंस्पेक्टर का पलटवार— औकात है तो आइए बाहर#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/P2hR7Ub4pV
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 1, 2026
35 साल के राजनीतिक करियर का दिया हवाला
पुलिस की इस सख्ती और कानूनी कार्रवाई की बात पर लालू यादव ने कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 35 साल के राजनीतिक जीवन में इससे भी बड़ी और सख्त सरकारें देखी हैं और वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे।
![]() |
| विज्ञापन |


