तीन करोड़ की कथित ठगी में गांडीव समाचार पत्र का पूरा प्रबंधन गिरफ्तार, दो की तलाश
चौक थाना पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडीव समाचार पत्र के प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मीरा अरोड़ा, उनकी बेटी एवं समाचार पत्र की स्वत्वाधिकारी रचना अरोड़ा तथा मुद्रक-प्रकाशक राजकुमार बाजपेई शामिल हैं। वहीं, मामले में नामजद सोनम अग्रवाल और कनिका मोहले की तलाश की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
3.20 करोड़ रुपये में हुआ था मकान का सौदा
एफआईआर के अनुसार, नील कॉटेज कॉलोनी स्थित 'बरकत भवन' नामक मकान का सौदा 3.20 करोड़ रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये चेक और आरटीजीएस के माध्यम से दिए, जबकि शेष लगभग डेढ़ करोड़ रुपये नकद अदा किए।
![]() |
| विज्ञापन |
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने संपत्ति की वास्तविक स्थिति छिपाते हुए कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये प्राप्त कर लिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में मीरा अरोड़ा, रचना अरोड़ा और राजकुमार बाजपेई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, नामजद आरोपी सोनम अग्रवाल और कनिका मोहले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


