पुलिस चौकी में दारू-मुर्गा पार्टी के दौरान बवाल, मनबढ़ों ने सिपाही को पीटा; वीडियो वायरल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी परिसर में दारू-मुर्गा पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक वर्दीधारी सिपाही की पिटाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, 'द वाराणसी न्यूज़' इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस चौकी में दारू-मुर्गा पार्टी के दौरान बवाल, मनबढ़ों ने सिपाही को पीटा; वीडियो वायरल#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/zLm2xjh5Pz
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 30, 2026
बताया जा रहा है कि चौकी पर मौजूद एक सादे कपड़ों में दीवान, एक वर्दीधारी सिपाही और स्कॉर्पियो से आए युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक युवती को लेकर किसी बात पर वर्दीधारी सिपाही और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
वायरल वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि पूरी घटना के दौरान चौकी प्रभारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने या हमलावरों को रोकने का प्रयास नहीं किया। इस आरोप को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सोमवार को घटना का कथित वीडियो पुलिस अधिकारियों के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा का माहौल है।
![]() |
| विज्ञापन |
यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध दावों के आधार पर तैयार किया गया है। दी वाराणसी न्यूज़ वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा


