gnews धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज; मुख्य आरोपी गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर खुद को 'सन्नी सिंह' बताकर विवाह किया। मामले में सिगरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शिवपुरम कॉलोनी, छितूपुर निवासी सरिता तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सलमान ने अपनी असली धार्मिक पहचान छिपाकर स्वयं को 'सन्नी सिंह' बताया और उनसे विवाह किया। पीड़िता का कहना है कि विवाह के बाद आरोपी की वास्तविक पहचान सामने आने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

 

शिकायत मिलने के बाद सिगरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता ने आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मामले में संलिप्तता के आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच में यदि उनकी भूमिका सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है। जांच के दौरान एकत्र किए जाने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।