gnews वाराणसी में जलजमाव और सीवर समस्या को लेकर सपा का प्रदर्शन, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में जलजमाव और सीवर समस्या को लेकर सपा का प्रदर्शन, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम

शहर में बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव और सीवर की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ‘डूबता बनारस’ लिखे पोस्टर लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
सपा नेताओं का आरोप है कि बारिश के बाद वाराणसी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर पानी भरने और सीवर की समस्या से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।


विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सपा पदाधिकारियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। नेताओं ने कहा कि इससे आम जनता के साथ-साथ सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने नगर आयुक्त को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर जलजमाव और सीवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।


इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजू यादव ने कहा कि बनारस में बारिश के बाद जिस तरह जलजमाव की स्थिति सामने आ रही है, वह नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जनता को राहत दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से जल निकासी और सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना चाहिए।