gnews राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, आजाद पार्क से मैदागिन तक निकाला जुलूस - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, आजाद पार्क से मैदागिन तक निकाला जुलूस

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आजाद पार्क से शुरू हुआ जुलूस लहुराबीर होते हुए मैदागिन पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में भाजपा के झंडे, तख्तियां और नारी सुरक्षा से जुड़े पोस्टर लेकर नारेबाजी की। मैदागिन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।

विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह और भाजपा महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने किया। 

 

जुलूस में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को वीडियो और तस्वीरें दिखाकर अपना विरोध जताया। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी।

विज्ञापन
भाजपा वाराणसी महानगर और महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। आजाद पार्क से निकला जुलूस लहुराबीर के रास्ते मैदागिन पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से जवाबदेही तय करने और मामले में कार्रवाई की मांग की।

भाजपा महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और इस मामले में उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
पूजा दीक्षित ने कहा कि महिलाओं के कथित अपमान के विरोध में उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर भी सवाल उठाए। साथ ही दावा किया कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान देने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते हैं।




प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारी सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से जुड़े पोस्टर लहराए। भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शन में नेहा कक्कड़, साधना वेदांती समेत अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।