gnews सिगरा के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर फिर विवाद, पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप; युवकों ने गाड़ी से पाइप के जरिए निकाला पानी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सिगरा के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर फिर विवाद, पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप; युवकों ने गाड़ी से पाइप के जरिए निकाला पानी

 सिगरा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप लगते हैं तो कभी अन्य विवाद सामने आते रहते हैं। इसी बीच 30 अक्टूबर की सुबह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक अपनी गाड़ी से पाइप के जरिए पानी निकालते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

युवकों का आरोप है कि पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद उनकी गाड़ी चालू नहीं हुई। 



इसके बाद जब उन्होंने पाइप के जरिए गाड़ी में भरे ईंधन को बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसमें पेट्रोल के बजाय पानी निकलने लगा। युवकों ने एक बोतल में पानी निकालकर पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
इस दौरान युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी जवाब मांगा। आरोप है कि कर्मचारियों ने मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं है, जो भी जानकारी है वह पेट्रोल पंप के मालिक को है।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर आए दिन सामने आने वाले विवादों के बीच इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि पेट्रोल पंप प्रबंधन और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।