gnews वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ छायाकार से की अभद्रता, कवरेज के दौरान धक्के देकर बाहर निकाला; वीडियो वायरल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ छायाकार से की अभद्रता, कवरेज के दौरान धक्के देकर बाहर निकाला; वीडियो वायरल

वाराणसी में जिला मुख्यालय के पास कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कवरेज करने पहुंचे वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ छायाकार एक बड़े अंग्रेजी अखबार से जुड़े हैं और कई वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 

 

वह जिला मुख्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई।

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छायाकार के हाथ में कैमरा दिखाई दे रहा है। वीडियो में वाराणसी कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में उनकी मौजूदगी से छायाकार के साथ हुई अभद्रता में उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं होती है।
विज्ञापन
घटना के बाद समाचार संकलन करने पहुंचे वरिष्ठ छायाकार के साथ हुए व्यवहार को लेकर चर्चा हो रही है। मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।