धनतेरस पर खुले माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी कपाट, काशी में शुरू हुए पांच दिवसीय दर्शन; 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
धनतेरस के पावन पर्व पर शुक्रवार को काशी के प्राचीन माता अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी माता के दर्शन शुरू हो गए। सुबह चार बजे विधि-विधान से स्वर्णमयी कपाट खोले गए। सबसे पहले कपाट और खजाने की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद माता की आरती और पूजन के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू करा दिए गए।
![]() |
| विज्ञापन |
धनतेरस पर खुले माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी कपाट, काशी में शुरू हुए पांच दिवसीय दर्शन; 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews https://t.co/17OUddxigv
— The Varanasi News (@thevaranasinews) November 6, 2026
![]() |
| विज्ञापन |
दर्शन के साथ मिलेगा लावा और खजाने का प्रसाद
मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को लावा और खजाने का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस प्रसाद को घर में रखने से सुख-समृद्धि और बरकत आती है।
अन्नकूट पर लगेगा 108 व्यंजनों का भोग
10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर माता को 17 से 18 टन मिठाई और 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद कच्चा भोग श्रद्धालुओं में निशुल्क वितरित किया जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |



