gnews सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, राज विश्वकर्मा के पैर में लगी गोली; साथी फरार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, राज विश्वकर्मा के पैर में लगी गोली; साथी फरार

लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश राज विश्वकर्मा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राज विश्वकर्मा पर कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल था। 



मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम नरिया तिराहे पर असलहा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इस दौरान कांस्टेबल अमित शुक्ला को पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल सिपाही को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब मुठभेड़ में राज विश्वकर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।